श्री दाधीच ब्राह्मण समाज सम्पत्ति ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित

Shri Dadhich Brahman Samaj Sampati Trust-Bikaner
बीकानेर। श्री दाधीच ब्राह्मण समाज सम्पत्ति ट्रस्ट बीकानेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मगनलाल ओझा, मोतीलाल जोशी, मेघराज आसोपा, मधुसूदन आसोपा एवं सुभाष काकड़ा को संरक्षक तथा अजीत कुमार पलोड, उपाध्यक्ष योगेन्द्र तिवाड़ी, सचिव रामेश्वर जोशी, उपसचिव कैलाश आसोपा, कोषाध्यक्ष राजकुमार ओझा एवं धनंजय आचार्य को ट्रस्टी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर हीरालाल शर्मा स्वतंत्रता सेनानी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई एवं नवगठित ट्रस्ट मण्डल को बधाई दी। इस अवसर पर महादेव ओझा, रामलाल ओझा ने माल्यार्पण कर सबका स्वागत किया।








